संदेश

| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

संगठन को मजबूती देने और वंचित वर्ग की आवाज उठाने की जताई गई उम्मीद

चित्र
  शिवशंकर गौतम बने कांग्रेस अनुसूचित विभाग के नए जिलाध्यक्ष, सलेमपुर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत जन जन की आवाज न्यूज़ 24 देवरिया अखिलेश दुबे सलेमपुर (देवरिया)। शिवशंकर गौतम को कांग्रेस अनुसूचित विभाग का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने शिवशंकर गौतम का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मुख्य बिंदु और नेताओं की प्रतिक्रिया: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का बयान: शिवशंकर गौतम ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि दलित, वंचित और कमजोर वर्ग का वास्तविक विकास हमेशा कांग्रेस पार्टी ने ही किया है। संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद: डॉ. धर्मेन्द्र पाण्डेय (उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी): उनके जिलाध्यक्ष बनने से कांग्रेस अनुसूचित विभाग को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। दीनदयाल प्रसाद (प्रदेश सचिव, कांग्रेस अनुसूचित विभाग): शिवशंकर गौतम के नेतृत्व में अनुसूचित वर्ग के लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने और उनके अधिकारों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का काम होगा। गोविन्द मिश्र (प्रदेश महासचिव, युव...

किसानों की मोटर-केबल चोरी से बढ़ी चिंता, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

चित्र
  बीजादेही थाना क्षेत्र में किसानों की मोटर-केबल चोरी से बढ़ी चिंता, पुलिस गश्त पर उठे सवाल   दुर्गेश यादव ब्यूरो चीफ शाहपुर  जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल/बीजादेही । बीजादेही थाना क्षेत्र में किसानों के खेतों से लगातार मोटर एवं केबल चोरी होने की घटनाओं से किसानों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान संघ भीमपुर ब्लॉग अध्यक्ष रामपाल यादव का आरोप है कि चोर रात के समय खेतों में लगे विद्युत मोटर, केबल सहित अन्य सामान को निशाना बना रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उसके खेत से टुबेल की मोटर और केबल की चोरी हो गई। वहीं दूसरे किसान मंजीत यादव के केबल चोरी के बाद दोबारा मोटर-केबल खरीदने और खेत तक विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने में अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद चोरों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से किसानों में असुरक्षा का माहौल है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, पूर्व में हुई मोटर-केबल चोरी की घटनाओं की जांच करने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। किस...

व्यावसायिक इकाइयों के लिए नियम सख्त, घरेलू व कृषि उपयोग को मिली छूट

चित्र
  मुख्य हेडिंग: देवरिया: बिना NOC भूजल निकाला तो होगी 2 साल की जेल, ₹5 लाख का जुर्माना! व्यावसायिक इकाइयों के लिए नियम सख्त, घरेलू व कृषि उपयोग को मिली छूट जन जन की आवाज न्यूज़, 24 देवरिया देवरिया जिले में भूजल के व्यावसायिक दोहन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) राजेश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के भूजल निकालने वालों पर अधिनियम की धारा-14 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य बिंदु और नियम: किसके लिए NOC अनिवार्य? जिले में संचालित सभी ईंट-भट्ठे, RO वाटर प्लांट, होटल, रेस्तरां और औद्योगिक इकाइयाँ। किन्हें मिली छूट? आम जनता के घरेलू उपयोग और किसानों की कृषि सिंचाई के लिए भूजल निकालने हेतु NOC की आवश्यकता नहीं होगी। सख्त सजा व जुर्माना (धारा-14): नियम तोड़ने पर ₹2 लाख से ₹5 लाख तक का जुर्माना । 1 से 2 वर्ष तक का कारावास (जेल) । जिले की वर्तमान स्थिति: देवरिया में अब तक केवल 64 भूजल दोहन इकाइयों ने ही NOC प्राप्त की है। शेष सभी संब...

अयोध्या में भव्य रक्तदान शिविर 🩸 रक्तदान करें, किसी की जिंदगी बचाएं!

चित्र
🩸 अयोध्या में 24 अगस्त को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर, दावते इस्लामी इंडिया के GNRF वेलफेयर डिपार्टमेंट की पहल अयोध्या । इंसानियत की खिदमत और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से दावते इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिपार्टमेंट GNRF की ओर से अयोध्या में एक विशेष ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान को महादान बताते हुए संस्था की ओर से लोगों से इस नेक काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। यह रक्तदान शिविर 24 अगस्त 2026, सोमवार को अयोध्या जिले में कसाब बड़ा, ऋषि टोला, कच्ची मस्जिद के पास आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों के मुताबिक, इस कैंप का उद्देश्य रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अक्सर दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव तथा गंभीर बीमारियों के दौरान मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे समय में रक्तदाताओं द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दावते इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिप...

नीलू मिश्रा बनीं रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी की नई अध्यक्ष, नवीन सेठ व आदित्य दुबे ने भी संभाली जिम्मेदारी

चित्र
  रोटरी क्लब की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी वाराणसी । रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी के सत्र 2026-27 के नवगठित पदाधिकारियों का अधिष्ठापन समारोह रविवार को नदेसर स्थित एक होटल में हुआ। जिसमें नीलू मिश्रा ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। नवीन सेठ को सचिव व आदित्य दुबे को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नितिन रमेश गोकर्ण ने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना की और जनहित के प्रकल्पों को और व्यापक बनाने पर जोर दिया । विशिष्ट अतिथि रोटेरियन मंकेश्वर नाथ पांडेय ने जरूरतमंदों तक सेवा कार्य पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह में ‘रोटरी के रत्न’ और ‘रोटरी स्वर्ण कलम मीडिया सम्मान’ भी प्रदान किया गया। समारोह में डॉ. अजीत सहगल, मनीष खत्री, डॉ. नीलम ओहरी, अशरफ अली, राजन यादव और मुदीद अग्रवाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं अतिथि मौजूद रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में राजन यादव और मुदीद अग्रवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान रोटरी के सेवा कार्यों को नई दिशा देने और समाज के विभिन्न वर्गों तक जनहित की गतिविधियां पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अ...

अयोध्या में पत्रकार चौराहे का उद्घाटन, पत्रकारों के लिए जल्द बढ़ेंगी सुविधाएं

चित्र
  *पत्रकार चौराहे का महापौर ने किया उद्घाटन, पत्रकारों के लिए विकसित होंगी सुविधाएं* फैज़ाबाद अयोध्या से फैज़ान खान  जन जन की आवाज न्यूज़ 24 अयोध्या । पत्रकारों के लिए शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में बनाए गए पत्रकार चौराहे का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में महापौर ने कहा कि फिलहाल चौराहे का निर्माण कराया गया है और इसका उद्घाटन किया गया है। आने वाले समय में यहां पत्रकारों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। महापौर ने कहा कि लखनऊ की तर्ज पर अयोध्या में भी पत्रकारों के लिए बैठने समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने जल्द ही चौराहे पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। उन्होंने पत्रकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और पत्रकार चौराहे के निर्माण को सकारात्मक पहल बताया। उद्घाटन समारोह में पत्रकार अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’, राघवेंद्र शुक्ला...

बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर उठे सवाल, स्थानांतरण आदेश के पालन पर भी प्रश्न

चित्र
  बीजादेही थाना में विदाई समारोह को लेकर सवाल जन जन की आवाज न्यूज़ 24दुर्गेश यादव ब्यूरो चीफ शाहपुर   बैतूल/बीजादेही । बीजादेही थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक परसराम देवड़ा का ट्रान्सफर दिनांक 12/06/2026 को चोपना हों चुका था और थाना परिसर में करीब दो माह पूर्व एक प्रधान आरक्षक के विदाई समारोह भी हों चुका और विदाई समारोह के दौरान शराब और डांस का कथित वीडियो/मामला सामने आने के बाद अब थाना व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि विदाई समारोह में जमकर शराब परोसी गई और डांस हुआ, लेकिन समारोह को दो माह बीत जाने के बावजूद संबंधित प्रधान आरक्षक के स्थानांतरण/रिलीविंग के संबंध में पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि संबंधित प्रधान आरक्षक अभी भी बीजादेही थाना में पदस्थ हैं, थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक के आदेश की सिधे उलंघन करने का मामला सामने आया है जिससे सीधे तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि विदाई समारोह के दौरान शराब परोसे ...